ये जीवन जितना भी सादा रहेगा
तनाव भी उतना ही आधा रहेगा
सफर में समान ना ज्यादा रहेगा
झंझट भी सफर में आधा रहेगा
यकीन कृष्ण और राधा पे रहेगा
प्यार पे भरोसा भी ज्यादा रहेगा
नफरत का आसार आधा रहेगा
जीने का मजा कुछ ज्यादा रहेगा
सुख में याद रब का कांधा रहेगा
तो रब का तुमसे इक वादा रहेगा
सुख ज्यादा एंव दुख आधा रहेगा
विचार उच्तम जीवन सादा रहेगा
कमाना ज्यादा खर्चा आधा रहेगा
तो दुख का बोझ नहीं लादा रहेगा
गर जीवन जीने का कायदा रहेगा
वक्त तुम्हारे हाथों का प्यादा रहेगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें